फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तस्कर और चोर की कशमकश में उलझे ग्रामीणु

Sun, 31 Aug 2025 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। ढेबरुआ क्षेत्र के दुधवनियां बुजुर्ग गांव के उत्तर ग्रामीणों को चोरों के पहुंचने की सुगबुगाहट हुई। थोड़ी ही देर में रात करीब 11 बजे सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और कथित चोरों को घेरने का प्रयास करने लगे। कुछ लोग एक स्थान पर ग्रामीणों को आता देख भागने लगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ने के लिए घेरा बंदी की तो कुछ दूरी पर सादा और कुछ वर्दी में पुलिसकर्मी नहर के पास नजर आए। माइनर के पास ही भारी मात्रा में मादक सामग्री रखा होने का भी शोर मचा।
सैकड़ों की संख्या में लाठी, डंडा, टॉर्च लिए आक्रोशित ग्रामीण नहर के पास चोर या तस्कर को मौजूद पुलिस कर्मियों से सामने लाने का आग्रह करने लगे, लेकिन सादा वर्दीधारी दर्जनों लोगों ने कहा कि हम उन्हें पकड़कर कार्रवाई करेंगें, लेकिन उन्होंने लावारिस बाइक और सामानों करे ग्रामीणों को हाथ नहीं लगाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने आरोप लगाया कि रात के अंधेरे में पगडंडियों के रास्ते सादा वर्दीधारी में कथित पुलिस कर्मियों व तस्करों या चोरों की पहचान कैसे की जाए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें