फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मुंबई के लिए निकले युवक की नदी में मिली लाश

Sun, 31 Aug 2025 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शोहरतगढ़ क्षेत्र के बरैनिया गांव के पास घटना स्थल पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ क्षेत्र के बरैनिया गांव के पास बानगंगा नदी में रविवार को गनेशपुर गांव निवासी रामसजीवन ( 20) पुत्र जग्गू युवक की उतराई हुई लाश मिली। सूचना पर पहुंची शोहरतगढ़ पुलिस ने शव बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता जग्गू के मुताबिक वह मुंबई जाने की बात कहकर घर से निकला था। शव बाहर निकाला गया तो उसके पैर बंधे मिले।
विज्ञापन

हत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, शोहरतगढ़ क्षेत्र के ही गनेशपुर गांव निवासी रामसजीवन (20) पुत्र जग्गू शुक्रवार को अपने घर से मुंबई कमाने जाने की बात कहकर निकला था। गांव से करीब 25 किलोमीटर की दूरी पर रविवार को सुबह बरैनिया गांव के पास बानगंगा नदी में ग्रामीण के लोगों ने उसकी उतराई हुई लाश देखी और इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची शोहरतगढ़ थाने की पुलिस ने लाश को नदी से बाहर निकलवाया। देखा तो उसका दोना पैर बंधा हुआ था। पुलिस ने पैंट से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की और परिवार के लोगों को इसकी जानकारी दी। पैर बंधा होने के कारण हत्या की आशंका जाहिर की जा रही है। शोहरतगढ़ थानाध्यक्ष विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि शव की शिनाख्त हो गई है। इसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें