फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हाईवे के अधूरे नाली निर्माण से कई मोहल्लों में होगा जलभराव, सांसत

Mon, 10 Nov 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- शहर के अशोक मार्ग पर अधूरा पड़ा है नाली का निर्माण, जलनिकासी में दिक्कत
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। शहर के अशोक मार्ग समेत हाइडिल तिराहे से पकड़ी चौराहे तक अधूरे पड़े नाली निर्माण से शहर के कई मोहल्लों में जलनिकासी व्यवस्था बाधित है। हालत यह है कि नगर पालिका की तरफ से हाइडिल तिराहे तक निर्माण कर छोड़ी गई अधूरी नाली के चलते सड़क पर पानी पसरा रहता है। वहीं, अशोक मार्ग पर नाली निर्माण के खोदे गए गड्ढों में जलभराव के कारण नाली निर्माण कार्य बाधित हो गया है।
शहर के शास्त्रीनगर, वाल्मिकीनगर, सरोजनीनगर, आजाद नगर समेत कई मोहल्लों के घर व दुकान का गंदा पानी मुख्य मार्ग से होकर निकलता रहा है। वर्तमान में मुख्य मार्ग पर नगर पालिका की तरफ से हाइडिल तिराहे तक नाली निर्माण किया गया है, जिससे आगे का हिस्से का नाली निर्माण एनएचएआई की तरफ से किया जाना है, लेकिन अभी तक हाइडिल तिराहे से पकड़ी प्राकृतिक नाले तक नाली निर्माण नहीं हो सका है। इससे कई मोहल्लों की जलनिकासी व्यवस्था ध्वस्त है।
विज्ञापन

वहीं अशोक मार्ग पर दोनों तरफ एनएचएआई की तरफ से नाली निर्माण किया जाना है, लेकिन भी अधूरा कार्य हुआ है। जिससे ऑफिसर्स कॉलोनी, कांशीराम आवास व मुडिला समेत विभिन्न मोहल्लों की जलनिकासी नहीं हो पा रही है। शास्त्रीनगर निवासी हीरालाल, राकेश का कहना है कि अधूरे नाली निर्माण से उनके दुकान व घर का पानी सामने की नाली में जाम रहता है, जिससे बदबू और गंदगी के कारण बहुत दिक्कत होती है।
विज्ञापन

एनएचएआई के एई जयशंकर सिंह का कहना है कि कार्यदायी संस्था को जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें लापरवाही करने पर संस्था के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें