फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नदी में दो युवकों ने लगाई छलांग, एक लापता, दूसरे को ग्रामीणों बचाया

Wed, 14 Oct 2026 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- गोल्हौरा थाना क्षेत्र के तिघरा घाट की घटना, एसडीआरएफ और गोताखोर तलाश में जुटे
विज्ञापन

- सुबह 10 बजे से पहले शराब बेचने के आरोप की जांच कराएगा आबकारी विभाग
बांसी। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के तिघरा घाट स्थित राप्ती नदी में मंगलवार सुबह दो युवक कूद गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जबकि दूसरा तेज बहाव में लापता हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस, स्थानीय गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम ने लापता युवक की तलाश शुरू कर दी। देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका था।
जानकारी के अनुसार, गोल्हौरा गांव निवासी शक्ति प्रसाद (25) और राहुल (26) सुबह घर से खाद उतारने की बात कहकर निकले थे। सुबह करीब आठ बजे दोनों तिघरा घाट स्थित राप्ती नदी के पुल पर पहुंचे और नदी में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने राहुल को बाहर निकाल लिया लेकिन शक्ति प्रसाद का पता नहीं चला। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लापता युवक के परिवार में चीख-पुकार मची रही।
विज्ञापन

राहुल के मुताबिक, दोनों ने सुबह तिघरा घाट स्थित सरकारी शराब ठेके से देसी शराब खरीदी थी और पुल पर बैठकर पी थी। इसके बाद दोनों नदी में कूद गए। हालांकि, घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ की मदद से तलाश की जा रही है। नदी का बहाव तेज होने के कारण अभियान में परेशानी आ रही है। देर शाम तक लापता युवक का पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन


सुबह 10 बजे से पहले शराब बिक्री की जांच
घटना के बाद सरकारी ठेके से सुबह 10 बजे से पहले शराब बेचे जाने के आरोप भी सामने आए हैं। इसको लेकर क्षेत्रीय लोगों ने जांच की मांग की है। जिला आबकारी अधिकारी विजय सिद्धांत ने बताया कि यदि ठेका निर्धारित समय से पहले खुलने और शराब बिक्री की शिकायत सही पाई जाती है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें