फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: केबिल चोरी कर नेपाल बेचने जा रहे दो गिरफ्तार

Wed, 02 Sep 2026 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- 90 मीटर कॉपर तार, पेचकस-पिलास और बाइक बरामद
विज्ञापन

- कठेला समय माता थाना की पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा
सिद्धार्थनगर। जल जीवन मिशन के तहत गांवों में पेयजल आपूर्ति के लिए लगाई गई पानी की टंकी से सोलर और स्टार्टर के बीच लगे केबिल चोरी करने वाले दो आरोपियों को कठेला समय माता पुलिस और एंटीथेफ्ट टीम ने मंगलवार रात को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान सुनील कुमार गौतम निवासी दुफेडिया, रजत कुमार गुप्ता निवासी इटवा के रूप में हुई। उन्होंने सामान नेपाल में बेचने के लिए ले जाने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

प्रभारी थानाध्यक्ष कठेला श्यामदेव प्रसाद ने बताया कि क्षेत्र के सिसवा बुजुर्ग गांव में 31 अगस्त को जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकी पर लगे सोलर और स्टार्टर के बीच का केबिल चोरी हो गया था। मामले में प्राथमिकी दर्ज करके जांच की जा रही थी।। चोरी की वारदात के खुलासे के लिए थाना पुलिस और एंटीथेफ्ट टीम लगाई थी। बुधवार को मुखबिर से जानकारी मिली की चोरी करने वाले संदिग्ध क्षेत्र में मौजूद हैं। मंगलवार रात मुखबिर की सूचना पर झकहिया से इटवा जाने वाले मार्ग पर बाइक को रोककर दो युवकों की तलाशी ली गई। उनके कब्जे से 90 मीटर कॉपर का तार, लोहे का पेचकस और पिलास बरामद हुआ। बाइक के कागजात और बरामद सामान के बारे में पूछताछ करने पर दोनों ने सिसवा बुजुर्ग में पानी की टंकी से केबिल चोरी करने की बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें