फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शटर का ताला तोड़ जेवरात सहित अन्य सामान उठा ले गए चोर

Mon, 08 Sep 2025 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उसका बाजार। उसका थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसा शुकुरुल्लाह स्थित एक मकान में चोरों ने रविवार की रात शटर का ताला तोड़कर जेवर, नकदी, कपड़े सहित जरूरी सामान बॉक्स को चुरा लिया।
विज्ञापन

घर में सो रहे लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। वारदात को अंजाम देकर चोर आसानी से चंपत हो गए।
पीड़ित चांद खान ने बताया कि रात में जब वह जगे तो घर का फाटक खुला देखा। शक होने पर कमरे में घुसे तो वहां से दो बॉक्स, जिसमें जेवर, कपड़े और कुछ नकद रुपये रखे थे, वह वहां नहीं था। इसकी जानकारी रात में उन्होंने पुलिस को दी। वारदात की जानकारी जुटाकर पुलिस वापस लौट गई।
सुबह लोग जब बाहर निकले तो गांव के पश्चिम बभनी लंगड़ी के तरफ जाने वाले रास्ते पर दो बॉक्स मिला, जिसका कुंडा टूटा था और कुछ सामान भी बिखरा पड़ा था।
इस संबंध में एसओ हरेकृष्ण उपाध्याय ने बताया कि पीड़ित चांद खान ने अभी तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी है, फिलहाल पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें