फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अनियंत्रित पिकअप पेड़ से टकराया

Mon, 08 Sep 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सकारपार। बांसी कोतवाली क्षेत्र के बांसी-धानी मार्ग स्थित गोनहा ताल चौराहा से पूरब सोमवार शाम को एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क के बगल शीशम के पेड़ से टकरा गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

सोमवार शाम छह बजे के करीब सीमेंट के पाइप से लदा पिकअप बांसी की ओर से पेंडारी की तरफ जा रहा था। अभी वह बांसी-धानी मार्ग स्थित गोनहा ताल चौराहा के पूरब पहुंच ही था कि अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे शीशम के पेड़ से जा टकराया। हादसे के बाद चालक मौके से चंपत हो गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ, सब सुरक्षित हैं। इस संबंध में कोतवाली बांसी प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें