शोहरतगढ़ कस्बे में जाम से जूझते हुए लोग। संवाद
- फोटो : सांकेतिक
शोहरतगढ़। स्थानीय कस्बे की बाजार की सूरत अतिक्रमण के चलते इस तरह बिगड़ गई है कि लाइलाज जाम से लोगों का चलना दूभर हो गया। सनई की तरफ गड़ाकुल से कस्बे होकर बढ़नी की तरफ जाने और बढ़नी से सनई की ओर जाने वाले लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। कस्बे में नियम-कानून को दरकिनार कर ठेले, रेहड़ी पटरी लगाने वालों के साथ टैक्सी-ई रिक्शा चालकों की मनमानी से हालत और खराब हो जा रही है।
हालत यह हो गई है कि मुख्य हाईवे सड़क पर अतिक्रमण है, जिससे आधी सड़क का पता नहीं चलता है और पटरी का तो कोई मतलब ही नहीं रह गया। बावजूद इसके जिम्मेदार अधिकारियों की नजर नहीं पड़ रही है, जिससे अतिक्रमणकारियों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। कस्बे के व्यापार मंडल ने पूर्व डीएम डॉ. राजा गणपति आर से शोहरतगढ़ कस्बे में सड़क की पटरी पर दुकान लगाने वालों को चिह्नित कर दूसरे जगह स्थानांतरित करने और अतिक्रमण हटवाने की मांग की थे, लेकिन मामला ठंडे बस्ते में चला गया।