फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सदन में गूंजा जिले के रास्ते सुपरफास्ट ट्रेन चलाने का मुद्दा

Thu, 18 Dec 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। राज्यसभा सदस्य बृजलाल ने सदन में गोरखपुर गोंडा वाया सिद्धार्थनगर रूट पर नई सुपरफास्ट ट्रेन के संचालन की मांग की। उन्होंने कहा कि राज्यसभा में गोरखपुर गोंडा लूप लाइन का सामरिक महत्व है। यह लाइन गोरखपुर से आनंदनगर, सिद्धार्थनगर, शोहरतगढ़, भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की कर्मस्थली बलरामपुर, गोंडा, लखनऊ होते हुए दिल्ली जाती है।
विज्ञापन

कहा कि लूप लाइन से पूर्वांचल के गोरखपुर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच के अलावा नेपाल के लोग भी यात्रा करते हैं।
नेपाल से हमारा रोटी-बेटी का संबंध है। भारत में सेवा देने वाले गोरखा रेजिमेंट के जवान और उनके परिवार भी लूप लाइन से ही ट्रेन पकड़ते हैं। इस महत्वपूर्ण रेलवे लाइन से केवल एक सुपरफास्ट ट्रेन हमसफर चलती है, वह भी हफ्ते में मात्र चार दिन। उन्होंने मांग की कि ट्रेन नंबर 12571 को प्रतिदिन चलाया जाए। इसके अतिरिक्त इस लाइन से एक अन्य सुपरफास्ट ट्रेन चलाने की आवश्यकता बताई है।ं
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें