फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तीन बाइकों में टेंपो ने मारी टक्कर, छह जख्मी

Tue, 28 Oct 2025 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
इटवा के बदलिया के पास हुई दुर्घटना के बाद जुटी भीड़। स्रोत विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
इटवा। स्थानीय थाना क्षेत्र के इटवा-डुमरियागंज मार्ग पर स्थित बदलिया गांव के पास मंगलवार दोपहर में इटवा की तरफ आ रही टेंपो ने तीन बाइकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार बिट्टू, पलक, फैयाज, पिंटू और रीना घायल हो गए। उन्हें सीएचसी इटवा के चिकित्सकों ने माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बस्ती जनपद के टिनिच थाना वाॅल्टरगंज निवासी बिट्टू रानी और इसी जिले की निवासी पलक कस्बा और थाना कप्तानगंज त्रिलोकपुर थाने के सहिजवार गांव से रामलीला देखने के बाद इटवा की तरफ आ रहे थे। इटवा थाने के ग्राम चौखड़ा निवासी फैयाज भी रगड़गंज से चौखड़ा अपने गांव लौट रहे थे।
इसी दौरान डुमरियागंज की तरफ से तेज गति से आ रहे एक अज्ञात टेंपो चालक ने दोनों बाइकों को टक्कर मार दी और सामने से बाइक पर आ रहे इटवा थाने के ग्राम धौरहरा निवासी पिंटू मिश्र और रीना मिश्र को भी चपेट में ले लिया। पिंटू मिश्र, रीना को अयोध्या जाने के लिए डुमरियागंज बस स्टाॅप पर छोड़ने जा रहे थे। इस टक्कर में पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से सीएचसी इटवा पहुंचाया, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने सभी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ श्याम सुंदर तिवारी ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें