फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: घर से दवा लेने निकली किशोरी लापता, अपहरण का केस दर्ज

Mon, 22 Sep 2025 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
मिश्रौलिया क्षेत्र के गौरडीह गांव में दो समुदाय में हुई मारपीट। स्रोत वीडीयो स्क्रीनशाॅट
विज्ञापन
शोहरतगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी शनिवार शाम को पकड़ी बाजार से लापता हो गई। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध अपहरण सहित बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर भगा ले जाने की धाराओं में केस दर्ज किया है। किशोरी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव का निवासी एक व्यक्ति ने शोहरतगढ़ थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी बेटी शनिवार की शाम पकड़ी बाजार में दवा लेने की बात कहकर स्कूटी से घर से निकली। देर रात लगभग नौ बजे तक जब वह घर नहीं लौटी तो वह पकड़ी बाजार गए और इधर-उधर ढूंढ़ने लगे। काफी खोजबीन के बाद वह नहीं मिली, लेकिन उसकी स्कूटी एक जगह खड़ी मिली। मामले की जानकारी डायल 112 पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पीआरवी ने खोज-बीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला पाया। रिश्तेदारी में भी पूछने पर कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद पिता ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें