फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मूर्ति ले जाने के विवाद में मारपीट, चार गिरफ्तार

Mon, 22 Sep 2025 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रौलिया। थाना क्षेत्र के गौरडीह गांव में मूर्ति ले जाने के दौरान रविवार की रात विवाद के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान ईंट-पत्थर भी चले। इस वारदात में एक किशोरी को चोट लगी है। मामले में मिश्रौलिया पुलिस ने सोमवार को शांति भंग की आंशका में नियाज अहमद, सद्दाम हुसैन, मो. जाकिर व मो. कलीम को गिरफ्तार कर एसडीएम इटवा न्यायालय के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मूर्ति स्थापना के आयोजक महेश निषाद ने बताया कि रात सात बजे मूर्ति लाने जा रहे थे। इसके लिए चौराहे पर खड़े पिकअप पर जय श्रीराम का झंडा लगा था। आरोप है कि कुछ लोगों ने गाड़ी से निकाल कर झंडा फाड़ दिया और हंगामा करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की। पत्थर भी चलाए। इसमें एक लड़की का सर फट गया है और दांत भी टूट गया है। पुलिस ने मामले में केस दर्जकर नियाज अहमद, सद्दाम हुसैन, मो. जाकिर व मो. कलीम निवासी गौरडीह टोला बाजारडीह थाना मिश्रौलिया को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें