फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर कांग्रेस की बैठक में बनी रणनीति

Wed, 02 Sep 2026 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शहर के सनई चौराहे के पास स्थित एक लॉन में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष काली सुहेल अहमद ने की। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव व पूर्वांचल के नवनियुक्त प्रभारी अभिषेक दत्त रहे।
विज्ञापन

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों और जनहित के मुद्दों को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा हुई। अभिषेक दत्त ने कहा कि कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित और संघर्षशील कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर जनता की समस्याओं को उठाने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। पूर्व सांसद मोहम्मद मोकीम ने कहा कि सिद्धार्थनगर में कांग्रेस लगातार जनता के मुद्दों को लेकर सक्रिय है। आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।
बैठक में प्रदेश महासचिव अरशद खुर्शीद, अभिनय राय, अतहर अलीम, कृष्ण बहादुर सिंह, डॉ. नादिर सलाम, अनिल सिंह अन्नू, असलम खुर्शीद, जावेद मोकीम, रंजना मिश्रा, अकील अहमद मुन्नू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें