भारतभारी। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का भारतभारी के मोतीगंज चौराहा पर जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम सपा नेता इंजीनियर रामफेर यादव के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं और नेताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लाल लालजी यादव, डुमरियागंज विधायक सैय्यदा खातून, फरहान खान मोहम्मद यूनुस सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।
स्वागत समारोह के दौरान श्याम लाल पाल बेरोजगारी, महंगाई, लूट और बलात्कार जैसे मुद्दों को उठाते हुए सरकार की आलोचना की। वक्ताओं ने समाजवादी पार्टी की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। इंजीनियर रामफेर यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा सरकार में 50 किलो की यूरिया की बोरी अब भाजपा सरकार में 40 किलो की कर दी गई है।
इस कार्यक्रम में घिसियावान यादव, मोहम्मद इस्लाम, सुरेश यादव, जगराम यादव, विजय अग्रहरि, अमरीका प्रसाद चौधरी,अजय यादव, नफीस अहमद आदि मौजूद रहे।