फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पुलिस टीम ने जाना बुजुर्गों व दिव्यांगजनों का हाल

Mon, 14 Sep 2026 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना त्रिलोकपुर टीम ने ग्राम सोहना में दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद स्थापित किया। इस दौरान किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर अनूप कुमार मिश्र के नेतृत्व में कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत ग्राम सोहना में जनसंवाद और गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान लगभग 70 वर्षीय बुजुर्ग नागरिक व दिव्यांग जन सहित ग्रामवासियों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं व कुशल क्षेत्र के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। ग्रामीणों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए जागरूक किया गया। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने, साइबर अपराधों से सतर्क रहने और किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। ग्रामवासियों द्वारा पुलिस के इस जनसंपर्क एवं जागरूकता कार्यक्रम की सराहना करते हुए पुलिस के प्रति विश्वास व सहयोग की भावना व्यक्त की गई और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें