फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: यूरिया के साथ तस्कर गिरफ्तार

Tue, 01 Sep 2026 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
संयुक्त टीम की गिरफ्त में युवक व बरामद यूरिया खाद। स्रोत एसएसबी
विज्ञापन
खुनुवां। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एसएसबी ने मंगलवार को चार बोरी यूरिया खाद के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

संयुक्त गश्ती दल ने सीमा स्तंभ संख्या 556 से करीब 400 मीटर दूर कार्रवाई करते हुए एक मोटरसाइकिल और साइकिल भी बरामद की। एक अन्य व्यक्ति मौके से नेपाल की ओर भागने में सफल रहा।
विज्ञापन

एसएसबी के अनुसार, सीमा चौकी खुनुवां की संयुक्त गश्ती टीम को खाद की तस्करी की सूचना मिली थी। जवान सीमा क्षेत्र में निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान दो लोग मोटरसाइकिल और साइकिल से भारत से नेपाल की ओर जाते दिखे। रोकने का प्रयास किया तो दोनों सामान छोड़कर भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें