फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मारपीट में घायल युवक की मौत, आठ आरोपी गिरफ्तार

Tue, 01 Sep 2026 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर नंबर पांच के छोटकी बेलहरी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में घायल जमाल की मौत के मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बांस का मोटा डंडा, यूकेलिप्टस का डंडा और स्टील पाइप भी बरामद किया है।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी जुबेर अहमद, क्यूम अहमद, इमरान अहमद, कमरुद्दीन उर्फ रियाज, महबुद उर्फ महबूब, सफीउल्लाह, मोहम्मद आरिफ और हफीजुल्लाह उर्फ हाफू। सभी बर्डपुर नंबर पांच के छोटकी बेलहरी के निवासी हैं।
एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में बताया कि 26 जून को गांव में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हुई थी। इस दौरान जमाल अहमद के सिर में गंभीर चोट लगी थी। मामले में मोहाना थाने में बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज किया गया था। उपचार के बाद जमाल को 18 जुलाई को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से छुट्टी मिल गई थी।
विज्ञापन

तबीयत दोबारा बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर ले गए, जहां से चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद उसे डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ में भर्ती कराया गया। 28-29 अगस्त की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने केस में गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं की बढ़ोतरी की।
पुलिस के मुताबिक मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि केस में वांछित आरोपी सड्डा तिराहे पर खड़े हैं और नेपाल भागने की फिराक में हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने आठों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर तीन डंडे/पाइप बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें