फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गतिरोध खत्म होने पर धरना समाप्त

Wed, 26 Aug 2026 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। डुमरियागंज तहसील में अधिवक्ताओं और लेखपालों के बीच पिछले कुछ दिनों से चला आ रहा गतिरोध मंगलवार को वार्ता के बाद समाप्त हो गया। एसडीएम विवेकानंद मिश्र की मध्यस्थता में आयोजित बैठक में आदर्श बार एसोसिएशन, बार एसोसिएशन डुमरियागंज व उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रमुख पदाधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

बैठक में आदर्श बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ओम प्रकाश श्रीवास्तव व महामंत्री आशीष श्रीवास्तव, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रमणि पांडेय और वरिष्ठ अधिवक्ता देवेंद्र प्रसाद पाठक व लेखपाल संघ (उपशाखा डुमरियागंज) के अध्यक्ष प्रवेश शुक्ल, जिला सचिव आनंद गौतम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें