बढ़नी। ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय मिश्रौलिया का बीईओ ने मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। उपस्थिति कम होने तथा प्रधानाध्यापक मुदस्सिर हुसैन की शिक्षक डायरी अधूरी होने पर फटकार लगाई। प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक एक शिक्षामित्र मौजूद मिले। शिक्षामित्र शैल कुमारी को देर से आने पर उनको अनुपस्थित किया गया।
बीईओ अरुण कुमार मंगलवार कंपोजिट विद्यालय मिश्रौलिया पर अचानक पहुंचकर विद्यालय में रख-रखाव, एमडीएम पंजिका, शिक्षक डायरी, छात्र रजिस्टर सहित अन्य अभी लोगों की जांच की। शिक्षक डायरी में प्रधानाध्यापक 11 अगस्त को क्या पढ़ाया था, इसकी जानकारी दर्ज नहीं थी। कक्षा सात के बच्चों को चांदे की सहायत से 45 और 90 अंश का कोण बनाने के लिए कहा, लेकिन ना बना पाने पर खंड शिक्षा अधिकारी ने उन्हें कोण बनाने की विधि की जानकारी दी।
कक्षा चार के बच्चों को हिंदी का पाठ पढ़ाकर देखा तथा प्रधानाध्यापक को 78 बच्चों के सापेक्ष मात्र 25 बच्चों की उपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि लगातार तीन दिन जो बच्चे अनुपस्थित हैं उनके अभिभावक से फोन से संपर्क किया जाए।