इटवा क्षेत्र में पूर्व मंत्री डाॅ. सतीश चन्द्र द्विवेदी की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकालते भाज
इटवा। पूर्व मंत्री डाॅ. सतीश चंद्र द्विवेदी की अगुवाई में विधानसभा इटवा के बेलवा बाजार से बढ़या, कठेला, धोबहा, गौरडीह, गोनरा होते हुए मिठौवा तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। वहीं बिस्कोहर बस स्टैंड से प्रारंभ होकर कोहड़ौरा, बभनी, सोहना, सिकटा, पलेसरमोड़, मल्हवार, भडरिया, बिजौरा होते हुए सिंगारजोत श्रीराम जानकी मंदिर तक भाजपाइयों ने तिरंगा यात्रा निकाली।
पूर्व मंत्री डाॅ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से भाजपा जन-जन में राष्ट्र भक्ति का भाव बढ़ाने का अभियान चला रही है। अभी-अभी ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारत ने अपनी शौर्य और सामर्थ्य का प्रदर्शन पूरे विश्व के सामने किया है।
यह भारतीय सेना के अदम्य साहस और भारत की 140 करोड़ राष्ट्र भक्त जनता के प्रबल समर्थन से ही संभव हुआ है। तिरंगा यात्रा राष्ट्र भक्ति के भाव को प्रकट करने का एक माध्यम है।