फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अब 25 दिन पर बुक होगा दूसरा गैस सिलिंडर

Mon, 07 Sep 2026 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- ग्रामीण उपभोक्ताओं को 45 दिन की बाध्यता से मिली राहत, सोमवार से नई व्यवस्था लागू
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर/तुलसियापुर। शहरी क्षेत्रों की तर्ज पर अब ग्रामीण क्षेत्रों के एलपीजी उपभोक्ता भी 25 दिन बाद दोबारा गैस सिलिंडर बुक करा सकेंगे। ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए 45 दिन बाद रिफिल बुक कराने की बाध्यता खत्म कर दी गई है। नई व्यवस्था सोमवार से लागू हो गई।
गैस रिफिलिंग के नियमों में बदलाव के बाद अधिक गैस खपत वाले परिवारों को विशेष राहत मिलेगी। अब तक ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन बाद ही रिफिल बुक कराने की सुविधा होने से जरूरत के समय उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ती थी। इसे लेकर ग्रामीण और शहरी उपभोक्ताओं के बीच भेदभाव का आरोप भी लगाए जा रहे थे।
विज्ञापन

बढ़नी ब्लॉक के बोहली स्थित बोहली इंडेन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी के मैनेजर लल्लू मिश्र ने बताया कि 45 दिन की बाध्यता के कारण अधिक खपत वाले परिवारों को जरूरत के समय गैस सिलिंडर बुक कराने में दिक्कत होती थी। नई व्यवस्था से अब समय पर रिफिल बुक कराया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि बुकिंग के लिए उपभोक्ताओं को पंजीकृत मोबाइल नंबर और सही उपभोक्ता संख्या का इस्तेमाल करना होगा। निर्धारित 25 दिन पूरे होने के बाद ही अगली बुकिंग स्वीकार की जाएगी।
विज्ञापन

बढ़नी ब्लॉक के बोहली स्थित बोहली इंडेन ग्रामीण वितरक और कठेला स्थित सपना एचपी गैस एजेंसी पर भी अब उपभोक्ताओं को 25 दिन बाद रिफिल बुक कराने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें