फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

Mon, 07 Sep 2026 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़/चिल्हिया। विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ के पल्टा देवी में सपा नेता उग्रसेन सिंह के नेतृत्व व विधानसभा अध्यक्ष हरिनारायन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को ''सामाजिक समरसता पीडीए सम्मेलन का आयोजन हुआ है। इस दौरान क्षेत्र के सेक्टर व 75 बूथ प्रभारियों के कार्य प्रगति की समीक्षा भी की गई। आगामी विधानसभा चुनाव में सभी सेक्टर व बूथ प्रभारियों को अभी से तैयार होकर बूथ को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा हुई। सपा नेता उग्रसेन सिंह ने कहा कि सभी लोग मिलकर एकजुटता से पार्टी के निर्देश के तहत पीडीए को मजबूत बनाएं। एकजुटता और मेहनत से पार्टी को चुनाव में जीत अवश्य मिलेगी। कहा कि सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की अवधारणा को धरातल पर उतारने के लिए सभी प्रभारी पूरी ताकत से जनता के बीच जाएं। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष, जिला सचिव, विभिन्न क्षेत्रों के सेक्टर प्रभारी, बीडीसी सदस्यों सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें