इटवा। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बुधवार देर शाम सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की हुई बैठक में एसडीएम इटवा कुणाल ने सभी से सहयोग मांगा।
उन्होंने कहा कि आपको अपने बूथ लेवल एजेंटों को यदि बदलना है तो उसकी सूची शीघ्र दे दें। उन्होंने कहा कि एसआईआर पहली बार नहीं हो रहा है। यह अभी तक प्रदेश में कुल आठ बार हो चुका है। 2003 में प्रदेश में हुए एसआईआर को इस बार आधार माना गया है।
चुनाव आयोग ने कूल चार अर्हता तिथियां निर्धारित की है। 28-10 से शुरू हुई एसआईआर के प्रथम चरण 28 अक्तूबर से तीन नवंबर तक, दूसरा चरण चार नवंबर से चार दिसंबर तक चलेगा।