फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चार नवंबर से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

Fri, 31 Oct 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का अर्हता तिथि एक जनवरी 2026 के आधार पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-निर्वाचक नामावलियों की तैयारियां शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से संबंधित तैयारी प्रशिक्षण एवं गणना प्रपत्रों का मुद्रण 28 अक्टूबर से तीन नवंबर 2025 तक होना है। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन बताया कि बूथ लेवल अधिकारी की ओर से ईयूरेशन फाॅर्म का वितरण किया जाएगा।
बूथ लेवल अधिकारी फॉर्म को पुनः निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा करने के बाद उसकी जांच के लिए समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को बूथ आवंटित करके जांच कराएंगे। चार नवंबर तक नियुक्त करें बीएलए : जिला निर्वाचन अधिकारी शिव शरणप्पा जीएन ने समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को पार्टी से बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति करके चार नवंबर 2025 को जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध कराने को कहा है। इससे मतदाताओं के नाम इत्यादि विवरण पर बूथ लेवल एजेंट की ओर से आपत्ति दी जा सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ 27 अक्तूबर तक मतदाता सूची में दर्ज नामों की गणना पत्रक निकालेंगे। उसके बाद वह मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं से मिलकर उन्हें गणना पत्रक देंगे और न मिलने की दशा में उनसे संपर्क करने के लिए तीन बार उनके आवास पर जाएंगे।
विज्ञापन

यदि तीनों बार नहीं मिले तो वह उस मतदाता की अनुपस्थिति अंकित करेगा और यदि एक बार भी मिल गए तो उन्हें एसआईआर फार्म उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें