फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आरएसएस भारत-नेपाल सीमा पर करेगा पथ संचलन

Thu, 25 Sep 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। कस्बे के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मंदिर पर बुधवार की शाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शोहरतगढ़ खंड की बैठक आयोजित हुई।
विज्ञापन

इस दौरान जिला प्रचारक विशाल ने शताब्दी वर्ष में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के तैयारियों पर चर्चा की। बैठक में भारत-नेपाल सीमा खुनुवां में निकलने वाले पथ संचलन पर विशेष चर्चा की गई।
जिला प्रचारक ने बैठक में शोहरतगढ़ खंड के आठों मंडल यानि कि चेतरा, डोहरिया, पल्टा देवी, चिल्हिया, संतोरा, परिगवा, मडवा, गड़ाकुल मंडल में शताब्दी वर्ष की तैयारियों की समीक्षा की। कहा कि शताब्दी वर्ष उत्सव के रूप में मनाया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस शताब्दी वर्ष में दो से 15 अक्टूबर के बीच विजयादशमी उत्सव मनाया जाएगा। शोहरतगढ़ खंड में दो स्थान खुनुवां और चिल्हिया में पथ संचलन निकाला जाएगा। खुनुवां में छह अक्टूबर को दोपहर बाद पूर्ण गणवेश में पथ संचलन निकलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें