फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मामूली बारिश में डूबी सड़क, उतरा गईं दुश्वारियां

Thu, 29 Jan 2026 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शोहरतगढ तहसील क्षेत्र के पकड़ी से मस्जिदिया पिपरी मार्ग गड्ढो में तब्दील। संवाद
विज्ञापन
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के पकड़ी से मस्जिदिया पिपरी होते हुए देवकलीगंज तक जाने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। बुधवार सुबह हुई बारिश से सड़क के गड्ढों में पानी भर गया, जिससे राहगीरों की मुश्किलें बढ़ गई। कीचड़ से होकर लोगों को आना-जाना पड़ा। वहीं, विभागीय जिम्मेदारों का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होनी है, जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्र के पकड़ी से मस्जिदिया पिपरी होते हुए देवकलीगंज तक जाने वाला यह मार्ग लंबे समय से पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। बुधवार को हुई बारिश में पकड़ी चौराहे सड़क पर कीचड़ हो गया। सड़क में बने गड्ढों में पानी भरने से मौके से गुजरने वालों को परेशानी होने लगी। लोगों के ऊपर कीचड़ पड़ने लगा।
इस मार्ग के द्वारा पिपरी, मस्जिदिया, भठवां, हतवा, भावपुर, सहिजनवा, हडहवा, बहरजवा सहित कई गांव के लोगों का आवागमन हमेशा लगा रहता है। इस मार्ग को सही कराने के लिए क्षेत्र के लोग पीडब्ल्यूडी से लेकर जनप्रतिनिधि से भी कह चुके हैं पर अभी तक इसको सही कराने के प्रति किसी ने भी ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के सुनील कुमार जायसवाल, बनारसी साहनी, संजय कुमार जायसवाल, प्रदीप कुमार पांडेय, बीरू जायसवाल, राम कैलाश, दयादास आदि लोगों ने इस सड़क को सही कराने की मांग की है, जिससे लोगों को आने- जाने में सहूलियत मिल सके।
इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के जेई अशोक कुमार चौधरी का कहना है कि इसकी स्वीकृति मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया के बाद इसका निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें