फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपद्रव से उत्सव प्रदेश की ओर बढ़ चुके हैं कदम : सीएम

Thu, 29 Jan 2026 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम में मंच से लोगों का अभिनंदन करते मुख्यमंत्री योगी आदि
विज्ञापन
- सिद्धार्थनगर महोत्सव का उद्घाटन में बोले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। पूर्ववर्ती सरकारों ने पूर्वी उत्तर प्रदेश को बीमार बना दिया था। इंसेफेलाइटिस से दलित, अति गरीब व अल्पसंख्यकों के बच्चे दम तोड़ रहे थे। हमारे लिए वह वोट बैंक नहीं थे, हमारे लिए प्रदेश के 25 करोड़ लोग परिवार थे। इसी भाव के साथ कार्य किया और अब हम उपद्रव से उत्सव प्रदेश की ओर कदम बढ़ चुके हैं।
यह बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीएसए ग्राउंड में आयोजित सिद्धार्थनगर महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध की पावन जन्मभूमि सिद्धार्थनगर की इस पुण्य धरा को कोटि-कोटि नमन करते हैं। यह भूमि केवल भौगोलिक पहचान नहीं है बल्कि विश्व को करुणा, मैत्री, अहिंसा और मानव गरिमा का संदेश देने वाली भूमि है। सिद्धार्थनगर महोत्सव इसी गौरवशाली विरासत को स्मरण करने और उसे भविष्य की दिशा देने का एक सशक्त माध्यम है। कहा कि आज का भारत विकास को केवल इमारतों या सड़कों तक सीमित नहीं रखता।
विज्ञापन

25 करोड़ की आबादी को एक परिवार मानकर, बिना किसी भेदभाव के योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। चाहे वह राशन वितरण हो, शौचालय निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना या आयुष्मान भारत इनका वास्तविक लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही सुशासन की पहचान है। यही समग्र दृष्टि सतत विकास की आधारशिला है, जहां जाति, क्षेत्र, भाषा या वर्ग के आधार पर कोई भेद नहीं होता। यही रामराज्य की आधुनिक अवधारणा है।
विज्ञापन

आगे कहा कि पिपरहवा से जुड़े भगवान बुद्ध के अवशेषों का इतिहास हमें हमारी सांस्कृतिक जिम्मेदारी का बोध कराता है। आज कपिलवस्तु में विपश्यना केंद्र, आधारभूत संरचना का विकास और नेपाल जैसे मित्र राष्ट्र से बेहतर अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी इस क्षेत्र को वैश्विक मानचित्र पर स्थापित कर रही है। चार लेन की सड़कें, बेहतर संपर्क और पर्यटन की संभावनाएं सिद्धार्थनगर को विकास के नए पथ पर ले जा रही हैं। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष व इटवा विधायक माता प्रसाद पांडेय, प्रभारी मंत्री अनिल राजभर, सांसद जगदंबिका पाल, गोसेवा आयोग उपाध्यक्ष महेश शुक्ल, विधायक श्यामधनी राही, शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें