डुमरियागंज के शाहपुर में सजी हुई सब्जी की दुकान। संवाद
शाहपुर। रसोई में इस्तेमाल होने वाले जरूरी खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों का बजट बढ़ा दिया है। लहसुन, अदरक और प्याज जैसी जरूरी सब्जियों से लेकर चीनी, दाल व खाद्य तेल की आसमान छूती कीमतों ने मध्यम और गरीब वर्ग के घरेलू बजट का संतुलन पूरी तरह से बिगाड़ दिया है।
फुटकर बाजार में रोजमर्रा के सामान के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे लोगों की जेब पर भारी बोझ पड़ रहा है। दो सप्ताह पहले सरसों तेल, रिफाइन ऑयल जो 165 से 170 था। वह बढ़कर 190 से 192 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है। यही हाल लेहसुन, प्याज, अदरक समेत अन्य हरी सब्जियों में भी देखने को मिल रहा है। फुटकर सब्जी विक्रेता मोहम्मद मुस्तफा ने कहा थोक मंडी में इन दिनों हरी सब्जियां महंगी मिल रही हैं। मजबूरन हम लोगों को महंगी सब्जी बेचनी पड़ रही है।