जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपदीय और मंडनीय माध्यमिक विद्यालय की तैराकी प्रतियोगिता का हुआ समापन
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को जनपदीय और मंडल स्तर माध्यमिक विद्यालय की तैराकी प्रतियोगिता रतन सेन इंटर कालेज बांसी की ओर से आयोजित की गई। इसमें मंडल स्तर पर रतन सेन के छात्र-छात्राओं को दबदबा रहा। प्रतियोगिता का उद्घाटन रतन सेन इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य ने किया।
प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के 57 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। फ्री स्टाइल 50 मीटर 19 आयु वर्ग बालक वर्ग में रतन सेन इंटर कॉलेज बांसी के उमेश ने प्रथम स्थान, सदानंद ने द्वितीय स्थान व दिनेश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। फ्री स्टाइल 50 मीटर 17 आयु वर्ग बालक वर्ग में रतन सेन इंटर कॉलेज के कृष्ण ने प्रथम स्थान, रतन सेन इंटर कॉलेज बांसी शिवम ने द्वितीय स्थान और पीपल्स इंटर कॉलेज डुमरियागंज के अमन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
फ्री स्टाइल 50 मीटर 14 आयु वर्ग बालक में श्रीसिंहेश्वरी इंटर कॉलेज के अभिषेक त्रिपाठी ने प्रथम स्थान, उच्चतर प्राथमिक विद्यालय खैरी के राज ने द्वितीय स्थान व तपन सरस्वती इंटर कॉलेज धमोरा के शिवदास ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बैक स्ट्रोक 50 मीटर 14 आयु बालिका में उच्चतर प्राथमिक विद्यालय जोगिया की सपना ने प्रथम स्थान, शोहरतगढ़ की खुशी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। फ्री स्टाइल 50 मीटर 14 आयु वर्ग बालिका के उच्चतर प्राथमिक विद्यालय जोगिया की करिश्मा ने पहला, करिश्मा ने दूसरा और नीलम ने तीसरा स्थान हासिल किया। समापन समारोह में डीआईओएस अरुण कुमार ने सभी बच्चों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। चयनित छात्राओं को राज्य स्तर प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दिया। इस दौरान विनोद सिंह, स्पर्श, श्वेता, उपेंद्र उपाध्याय, सैफुल्लाह, चंद्रभान, रत्नेश सिंह उपस्थित रहे।