फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नगर पंचायत कर्मचारियों ने किया घर-घर तिरंगे झंडे का वितरण

Thu, 14 Aug 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
नगर पंचायत बिस्कोहर में घर घर तिरंगा वितरण करते नगर के सफाईकर्मी।
विज्ञापन
बिस्कोहर। नगर पंचायत बिस्कोहर में बुधवार को नगर पंचायत बिस्कोहर के तरफ से कर्मचारियों ने घर-घर तिरंगा झंडा बांटा। चेयरमैन अजय गुप्ता ने बुधवार को अपने कर्मचारियों के साथ नगर के 15 वार्डों में घर-घर जाकर तिरंगा वितरण किया और लोगों को घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया। नगर के वरिष्ठ लिपिक सुधीर कुमार रावत ने बताया कि नगर के 15 वार्डों में 15 सौ तिरंगा झंडा निशुल्क बांटा गया है। तिरंगा वितरण में नगर के सफाई नायक विद्या प्रकाश मौर्या, मोनू गुप्ता, मनोज यादव, कृपा शंकर पांडेय, सफाईकर्मी दिलीप बाल्मिकी, सुबास भारती, दिलीप प्रजापति, उमेश बाल्मिकी, मगरे पासवान, प्रेम शंकर आदि नगर कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें