सिद्धार्थनगर। शहर स्थित बुद्ध विद्यापीठ पीजी कॉलेज में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत व राष्ट्रीय सेवा योजना के 57वें स्थापना दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
प्रथम चरण में महाविद्यालय के स्वयंसेवक और स्वयं सेविकाओं ने कार्यक्रम अधिकारी के नेतृत्व में महाविद्यालय परिसर में सफाई कर स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। प्लास्टिक कचरों के प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्य किया।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में बौद्धिक संगोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रमाें का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. भारत भूषण द्विवेदी व डॉ. रत्नाकर पांडेय उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज या देश की उन्नति तभी होती है। जब उस देश का प्रत्येक नागरिक नागरिकता के गुणों से संपन्न होता है।
विज्ञापन
विशिष्ट अतिथि ने कहा कि सेवा ही मानव का सबसे बड़ा धर्म है। सेवा चाहे जिस रूप में हो सेवा से ही सच्चे सुख की प्राप्ति होती है। आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना हमारा हमारा सबसे बड़ा दायित्व है।