फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: भारतभारी में सनातन उद्घोष श्रीराम कथा की तैयारियां तेज, बैठक में बनी रूपरेखा

Fri, 07 Aug 2026 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतभारी। नगर पंचायत भारतभारी में दिसंबर माह में प्रस्तावित सनातन उद्घोष श्रीराम कथा के भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जनसंपर्क कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में आयोजन की रूपरेखा, श्रद्धालुओं की सुविधाएं, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां, जनसहभागिता और प्रचार-प्रसार सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने कहा कि भगवान श्रीराम के अनुज भरत की तपोस्थली भारतभारी में पहली बार इतने बड़े स्तर पर सनातन उद्घोष श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा नगर पंचायत स्थित हनुमान मंदिर और पवित्र सागर के सामने आयोजित होगी, जहां प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य शांतनु श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का रसपान कराएंगे।
बैठक में बताया गया कि एक दिसंबर को आचार्य शांतनु का डुमरियागंज में भव्य स्वागत किया जाएगा। दो दिसंबर को माताओं एवं बहनों की सहभागिता से विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद तीन से 11 दिसंबर तक नौ दिवसीय सनातन उद्घोष श्रीराम कथा का आयोजन होगा।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा और धर्मराज वर्मा ने क्षेत्रवासियों से आयोजन को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहयोग करने और अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर इसे ऐतिहासिक बनाने की अपील की।
बैठक में हनुमान मंदिर के महंत पंकज दास, रमेश लाल श्रीवास्तव, दीपेंद्र सिंह, चंद्रभान अग्रहरि, दिलीप पाण्डेय, अभिषेक त्रिपाठी, राजन अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें