उसका बाजार। नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रथम संदर्भन इकाई (एफआरयू) का लाभ क्षेत्र के गर्भवतियों को मिल रहा है। सीएचसी पर स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ समेत अन्य स्टाफ की तैनाती के साथ ही ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।
एफआरयू सेंटर एक्टिवेशन के डिप्टी डायरेक्टर डाॅ. मनोज सिंह ने सोमवार को सीएचसी स्थित सामुदायिक केंद्र पर आकर एफआरयू केंद्र का हाल जाना है।
उन्होंने बताया कि इस प्रथम संदर्भन इकाई से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले गांवों की गर्भवतियों को अब किसी दिक्कत के होने पर जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा। समय पर उनको तुरंत इलाज मिल सकेगा।