फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चिल्लेदर्रा ग्रांट में आरक्षित हुई सार्वजनिक भूमि

Mon, 15 Dec 2025 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नौगढ़ तहसील के ग्राम चिल्लेदर्रा ग्रांट तप्पा-घरवासपार चकबंदी प्रक्रिया के तहत सोमवार को एसडीएम कल्याण सिंह मौर्य की मौजूदगी में सार्वजनिक हित के लिए भूमियों का आरक्षण किया गया। इसमें ग्राम में बरात घर, आंबेडकर पार्क आदि से संबंधित भूमियों का आरक्षण करते हुए उन्हें सुरक्षित किया गया। ग्राम चिल्लेदर्रा ग्रांट में 24 जून 2024 को धारा-4 का प्रकाशन किया गया था। इसके बाद ग्राम में तरमीम कार्य 25 नवंबर 2024 से प्रारंभ करते हुए पड़ताल कार्य 29 जुलाई 2025 को संपन्न हुआ। ग्रामीणों को बताया कि भूमियों की आरक्षण की कार्रवाई के बाद ग्राम में जोत चकबंदी आकार पत्र-5 का वितरण करते हुए, ग्राम में धारा-9 का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें