बिस्कोहर। बिजली उपकेंद्र कठौतिया रामनाथ के बिस्कोहर फीडर क्षेत्र के बस्ती बरगदवा गांव में करीब 43 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। सोमवार रात करीब 10 बजे अकेलवा पेड़ के पास हाईटेंशन लाइन का पोल उखड़कर गिर गया था। इसके बाद से गांव में बिजली गुल थी। खेतों में पानी और कीचड़ होने के कारण विभागीय संसाधन मौके तक पहुंचने में परेशानी हो रही थी। बुधवार को विभागीय कर्मचारियों के साथ ग्रामीणों ने भी मोर्चा संभाला और पोल खड़ा करने में मदद की।
भारी वाहनों के गांव तक पहुंचने का रास्ता नहीं होने के कारण पोल को खड़ा करने में दिक्कत आ रही थी। ऐसे में मोहम्मद आरिफ, सादिक खान, गुलजार, रियाज, मानिक राम, कुंटली, यार मोहम्मद, हशमत, जमाल आदि ग्रामीण कीचड़ के बीच कर्मचारियों के साथ जुट गए।