फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पैर फिसलने से गड्ढे में गिरी किशोरी की डूबकर मौत

Wed, 02 Sep 2026 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के मेहनौली गांव में बुधवार देर शाम हुआ हादसा
विज्ञापन

पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के मेहनौली गांव में बुधवार देर शाम शौच के लिए गई नौ वर्षीय किशोरी पैर फिसलने से पानी भरे गहरे गड्ढे में डूब गई। हादसे में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। परिजन के पोस्टमार्टम से इन्कार करने पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव उन्हें सौंप दिया।
मेहनौली गांव निवासी जुमाई की बेटी महजबीन (9) बुधवार देर शाम घर से पूरब गांव से सटे खेत में शौच के लिए गई थी। वहां खेत में खोदे गए बड़े गड्ढे में पानी भरा था। शौच के बाद पानी छूने के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरी। आसपास मौजूद कुछ ग्रामीणों ने उसे पानी में डूबते देखा और घटना की जानकारी उसके परिजन को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही घर के लोग मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से किशोरी को पानी से बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शव को परिजन घर ले आए। गांव के किसी व्यक्ति ने घटना की सूचना शोहरतगढ़ पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया लेकिन किशोरी की मां ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने परिजन के आग्रह पर शव का पंचनामा तैयार कर उसे परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया कि मेहनौली गांव में शौच के लिए गई नौ वर्षीय किशोरी के पैर फिसलने से पानी भरे गड्ढे में डूबने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर गई थी। परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। मां के आग्रह पर पंचनामा भरकर शव परिजन को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें