फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: लोकल फाॅल्ट से दिनभर बाधित रही बिजली आपूर्ति

Wed, 28 Jan 2026 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पथरा। माैसम में बदलाव का असर नजर आने लगा है। बुधवार को दिन में बदले माैसम के मिजाज से हुई हल्की बारिश ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी। बारिश से कई जगहों पर लोकल फाॅल्ट के चलते पूरे दिन बिजली सप्लाई बाधित रही। इससे लोगों के कार्य पर असर पड़ा।
विज्ञापन

सुबह से दोपहर तक हुई रुक-रुककर बारिश से दिन में कई बार बिजली आपूर्ति चालू तो हुई, लेकिन आने के तुरंत बाद तुरंत कट जाने से लोग काफी परेशान हुए, जिससे लोगों के घरों में बिजली से चलने वाले उपकरण ठप हो गए अधिकतर लोगों के इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गए।
उपभोक्ता सर्वेश कसौधन, रामगनेश, महेंद्र चौबे, शिवकुमार, पवन सुत मिश्र, सूर्यनाथ सहित आदि लोगों ने बताया कि पथरा फीडर पर जब भी हल्की सी बारिश या हवा चलती है तो घंटों विद्युत सप्लाई बाधित हो जाती है। अगर समय रहते विभाग तार और पोल की निगरानी कर लें तो उपभोक्ताओं को होने वाली परेशानी से निजात मिल सकती है। मगर सबकुछ जानने के बाद भी जिम्मेदार अनजान बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें