फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: इंटरमीडिएट के छात्र को अगवा कर उसी के खाते में मांगी छह लाख की फिरौती

Wed, 28 Jan 2026 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के कठौतिया राम गांव निवासी एक इंटरमीडिएट का छात्र अमन मिश्र (17) संदिग्ध हाल में मंगलवार दोपहर घर से लापता हो गया। फिर उसके चाचा के फोन पर उसी के नंबर से कॉल आया और अगवा होने की बात करते हुए फिरौती के रूप में छह लाख की मांग की गई।
विज्ञापन

चाचा ने मामले की जानकारी मुंबई में रह रहे छात्र के पिता विद्या प्रसाद मिश्र को दी और त्रिलोकपुर थाना में तहरीर दी। पुलिस ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की दो अलग-अलग टीमें इस मिशन के लिए लगाई गईं हैं।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के कठौतिया राम गांव निवासी अमन मिश्र (17) पुत्र विद्या प्रसाद मिश्र क्षेत्र के एक निजी स्कूल में इंटर का छात्र है। पिता विद्या प्रसाद मिश्र मुंबई में रहकर कमाते हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे से अमन घर पर बिना कुछ बताए लापता हो गया और उसका मोबाइल फोन भी बंद हो गया। परिजनों को लगा देर-सवेर वह घर आ जाएगा। इसी बीच रात करीब आठ बजे अमन के मोबाइल से उसके चाचा श्यामू मिश्र के नंबर पर फोन आया और उधर से किसी अनजान व्यक्ति ने कहा अपने बच्चे को सही सलामत चाहते हो तो बुधवार को सुबह 10 बजे तक छह लाख रुपये दे दो।
विज्ञापन

श्यामू मिश्र ने पूछा कि कहां पैसा देना है, इस बात पर बाद में बताने की बात कहकर फोन काट दिया गया। अगवा करने वालों का फोन आने के बाद तत्काल श्यामू मिश्र ने रात करीब साढ़े दस बजे त्रिलोकपुर पुलिस को तहरीर देकर अमन के सकुशल तलाश करने की मांग की है। वहीं, सूचना मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने तत्काल तलाश शुरू कर दी है।
मोबाइल से मिली लोकेशन के आधार पर परिजनों के साथ ही पुलिस तलाश में जुटी है। मुंबई में रह रहे पिता विद्या प्रसाद मिश्र बेटे के अपहरण की सूचना मिलते ही सिद्धार्थनगर के लिए निकल चुके हैं। वहीं, परिजनों का अनहोनी की आशंका में रो-रोकर बुरा हाल है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर चंद्रकांत पांडेय ने बताया कि किशोर के अपहरण के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही किशोर को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें