फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पीस कमेटी की बैठक में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

Wed, 19 Aug 2026 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोटन। आगामी रक्षाबंधन और बारावफात को देखते हुए बुधवार के लोटन कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक हुई। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। उन्होंने दोनों त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सकुशल संपन्न कराने के लिए दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने का अनुरोध किया। उपस्थिति लोगों से सहयोग और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। बैठक में उपस्थित धार्मिक गुरुओं और समुदाय के लोगों ने पुलिस प्रशासन के प्रयासों की सराहना की और त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस दौरान एसआई गोपाल यादव, सद्दाम खान, हरिश्चंद्र गुप्ता, प्रधान कोमल मौर्या, वसीम अहमद, बाबूराम मौर्या, महबूब खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें