फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बुजुर्गों और दिव्यांगजनों से संवाद, पुलिस ने जाना हाल

Sun, 16 Aug 2026 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पुलिस और आमजन के बीच भरोसा बढ़ाने के लिए चलाए जा रहे कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत रविवार को खेसरहा और उसका बाजार थाना क्षेत्र में वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांगजनों के साथ संवाद किया गया।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने गांवों में पहुंचकर बुजुर्गों की कुशलक्षेम जाना और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही किसी भी तरह की परेशानी या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। खेसरहा थाना क्षेत्र के ग्राम सुपौली में एसओ अनूप कुमार मिश्र की अगुवाई में आयोजित जनसंवाद में 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के साथ पुलिस टीम ने बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें वृद्धावस्था पेंशन का लाभ नियमित रूप से मिल रहा है और फिलहाल कोई अन्य समस्या नहीं है।
पुलिस ने उपस्थित लोगों को कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट का संपर्क नंबर उपलब्ध कराया। वहीं उसका बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम मरवटिया माफी में आयोजित गोष्ठी में वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों की समस्याएं जानी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें