फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अपहृत दो बच्चों को पुलिस ने एक घंटे ढूंढ़ निकाला

Mon, 20 Oct 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- नेपाल के कपिलवस्तु जिले में बाणगंगा नगर पालिका नंबर चार दरखास्त का है मामला
विज्ञापन

खुनुवां। सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले में बाणगंगा नगर पालिका नंबर चार दरखास्त से रविवार सुबह दो मासूम सम्राट मल्ल और सांविक मल्ल को के अपहरण से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाई और दोनों बच्चों को केवल एक घंटे के भीतर सुरक्षित ढूंढ निकाला। बच्चों को मिलने से परिवार के लोगों ने राहत महसूस की। आरोपी की पहचान और मकसद जानने के लिए अभी पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्थानीय निवासी सम्राट मल्ल और सांविक मल्ल को एक बाइक सवार अज्ञात व्यक्ति अचानक उठा ले गया। आरोपी बच्चों को पूर्व पश्चिम राजमार्ग की ओर लेकर पश्चिम दिशा में फरार हो गया। सुबह लगभग 9 बजे दो बच्चों के अपहरण की सूचना पुलिस को मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक रिपेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात किया गया और सीमावर्ती इलाकों में नाकाबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस ने सीमावर्ती इलाकों में तुरंत नाकेबंदी की। एक घंटे के भीतर दोनों बच्चे सुरक्षित मिल गए। डीएसपी ने बताया कि बच्चों से संपर्क स्थापित कर लिया गया है और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना की विस्तृत जांच जारी है और आरोपी की पहचान जल्द उजागर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें