फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मां लक्ष्मी पूजन उत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Mon, 20 Oct 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- दीपावली को लेकर 67 स्थानों पर स्थापित हुई मां लक्ष्मी की प्रतिमा, पूजन-अर्चन शुरू
विज्ञापन

डुमरियागंज। प्रकाश पर्व दीपावली को लेकर डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में शनिवार की रात मां लक्ष्मी पूजन उत्सव प्रारंभ हो गया। पूजा पंडालों में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमाओं के पास दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का भारी हुजूम उमड़ रहा है। पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत व ग्रामीण क्षेत्र के हल्लौर, बैदोलागढ़, डुमरियागंज, बयारा, शाहपुर, बेंवा, भानपुररानी, भटगवां सहित कुल 67 स्थानों पर धनतेरस शनिवार की रात से स्थापित मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं का पट खुलते ही विधि-विधान से पूजा-अर्चना शुरू हो गई है। पूजा पंडालों पर लक्ष्मी पूजा समिति के पदाधिकारी की ओर से विधिवत रूप से सजावट की गई है, जिससे पूजा पंडाल आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें