फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पुलिस ने महिलाओं को पढ़ाया कानून का पाठ

Sun, 16 Aug 2026 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- जिले के अलग-अलग थानाें की पुलिस की ओर से चलाया गया चेकिंग अभियान
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर चल रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत रविवार को पुलिस ने गांवों में जनचौपाल लगाकर जागरूकता अभियान चलाया। जोगिया, उसका, सदर और खेसरहा थाने की पुलिस ने अलग-अलग गांव में चौपाल लगाकर जागरूक किया। इसमें महिला अपराध, साइबर ठगी, छेड़छाड़, एंटी रोमियो अभियान और नए कानूनों की जानकारी देकर अपराध से बचाव के तरीके बताए गए।
पुलिस टीमों ने महिलाओं को बताया कि किसी भी तरह की परेशानी को छिपाने के बजाय तत्काल पुलिस अथवा संबंधित हेल्पलाइन पर सूचना दें। जनचौपाल में महिलाओं को थानों में स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों की जानकारी देते हुए बताया गया कि वहां महिला संबंधी समस्याओं को दर्ज कराया जा सकता है। बालिकाओं को विशेष रूप से गुड टच और बैड टच के बारे में समझाया गया। साइबर अपराध से बचने के लिए अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी और बैंक संबंधी जानकारी किसी से साझा नहीं करने की सलाह दी गई। ढेबरुआ क्षेत्र में मिशन शक्ति-5.0 के स्टीकर भी चस्पा किए गए।
विज्ञापन

एसओ उसका बाजार संतोष कुमार तिवारी की अगुवाई में टीम ने नगवा और पकड़ी में जनचौपाल और बहू-बेटी सम्मेलन के दौरान महिलाओं को महिला सशक्तीकरण से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल और महिला सम्मान कोष, निराश्रित महिला पेंशन योजना और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना समेत अन्य योजनाओं के बारे में बताया गया। इसी प्रकार खेसरहा पुलिस ने एसओ अनूप कुमार मिश्र की अगुवाई में क्षेत्र के अलग-अलग गांव में चौपाल लगाकर महिलाओं को जागरूक किया। इसके लिए सदर पुलिस ने एसओ मिथिलेश कुमार राय की अगुवाई में कस्बे में चौपाल का आयोजन करके जागरूक किया।
विज्ञापन

एसओ ढेबरुआ दुर्गा प्रसाद की अगुवाई में टीम ने सीमावर्ती क्षेत्र के कई गांव में चौपाल लगाकर महिलाओं और बेटियों को जागरूक किया। इसमें महिलाओं और बालिकाओं को पुलिस आपातकालीन सेवा 112, वूमेन पावर लाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, एंबुलेंस सेवा 108, स्वास्थ्य सेवा 102, महिला हेल्पलाइन 181, अग्निशमन सेवा 101, एल्डर हेल्पलाइन 14567 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई। पुलिस ने अपील की कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या अपराध की आशंका होने पर बिना देर किए संबंधित हेल्पलाइन का सहारा लिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें