फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बढ़ती ठंड से बढ़ी लोगों की परेशानीं

Wed, 17 Dec 2025 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। ठंड के बढ़ते प्रकोप से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इससे बचने के लिए लोग तरह-तरह के जतन कर रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई है। इधर दो दिन से मौसम का मिजाज बदल गया है। बुधवार को दिन में भी शीतलहर का प्रकोप रहा।
दोपहर दो बजे के बाद सूर्योदय हुआ। ऐसे में लोग ठंड से बचने के लिए जगह-जगह अलाव जलते नजर आए तो वहीं, गर्म कपड़ा बेचने वाली दुकानों में भीड़ उमड़ पड़ी। इसके साथ ही प्रशासन भी सतर्क हो गया है।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन ने नगर के सभी सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने की शुरुआत कर दी है। नगर पालिका अध्यक्ष चमन आरा राईनी ने कहा कि पूरे नगर में नियमित अलाव जलाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें