फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गोल्हौरा थाने में पीस कमेटी की बैठक

Wed, 19 Aug 2026 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- धर्मगुरुओं, प्रधानों, व्यापारियों और संभ्रांत नागरिकों से सौहार्द बनाए रखने की अपील, अफवाहों से दूर रहने को कहा
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए गोल्हौरा थाना परिसर में बुधवार को पीस कमेटी की बैठक हुई। थानाध्यक्ष रामदेव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं, ग्राम प्रधानों और व्यापारियों ने हिस्सा लिया। पुलिस ने सभी से आपसी भाईचारा बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाह पर भरोसा न करने की अपील की।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने कहा कि त्योहारों के दौरान क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। किसी भी व्यक्ति को सोशल मीडिया या अन्य माध्यम से मिलने वाली अपुष्ट सूचना पर प्रतिक्रिया देने के बजाय पहले उसकी सत्यता की जानकारी करनी चाहिए। अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखने और माहौल बिगाड़ने वाली किसी भी गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई। बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक, धर्मगुरु, ग्राम प्रधान और व्यापारी बंधु समेत पुलिस टीम के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें