फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अगले साल से पीएचसी के नए भवन में होगा मरीजों का इलाज

Sun, 07 Dec 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
भनवापुर ब्लाक मुख्यालय पर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण पूरा हो चुका रंगाई पुताई ज
विज्ञापन
भनवापुर। स्थानीय ब्लॉक मुख्यालय का पीएचसी भवन बन कर तैयार हो रहा है। इसका निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में चल रहा है। लोगों को नए साल पर मॉडल पीएचसी के नए भवन की सौगात मिलेगी।
विज्ञापन

पीएचसी भनवापुर का निर्माण कार्य पूरा हो जाने से क्षेत्र के लोगों को नजदीक में बेहतर इलाज की सुविधाएं आसानी से मिल सकेंगी।
करीब चार दशक पहले बने पीएचसी भनवापुर के भवन की हालत काफी खराब हो चुकी थी। बारिश के समय छत से पानी टपकता था। इससे मरीजों के साथ-साथ डॉक्टरों को समस्या का सामना करना पड़ता था।
अधीक्षक सीएचसी सिरसिया डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने कई बार विभाग को पत्र लिखकर जर्जर भवन के कारण लोगों को हो रही समस्याओं से अवगत कराते हुए भवन निर्माण कराए जाने की मांग की थी।
विज्ञापन

तत्कालीन डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने अधीक्षक के पत्र को संज्ञान में लेकर भवन निर्माण के लिए शासन को पत्र लिखा था।
इस पर पूर्व डीजीपी उत्तर प्रदेश व राज्यसभा सांसद बृजलाल ने अपने निधि से करीब 70 लाख रुपये जारी कर दिए। फरवरी में भवन निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदाई संस्था यूपी सिडको को दी गई। कार्यदाई संस्था के द्वारा निर्माण कार्य शुरू किया गया।
शनिवार तक पीएचसी भवन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। भवन में पेंटिंग का काम किया जा रहा है। अब क्षेत्र के लोगों को नए साल पर भनवापुर नए पीएचसी भवन का सौगात मिलेगा।
विज्ञापन

नए भवन में एक प्रसव कक्ष, एक ओपीडी कक्ष, दवा वितरण कक्ष, लैब के साथ ही दो वार्ड कक्ष का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें