फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सुविधाओं की जानकारी नहीं, रोडवेज बसों में सफर करने से कतरा रहे यात्री

Thu, 04 Dec 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
रोडवेज सिद्धार्थ नगर
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। परिवहन निगम द्वारा यात्रियों को सुरक्षित और किफायती यात्रा उपलब्ध कराने के लिए कई सुविधाएं दी जा रही हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में लोग रोडवेज की जगह प्राइवेट वाहनों से यात्रा कर जान को जोखिम में डाल रहे हैं।
विज्ञापन

परिवहन निगम के अनुसार रोडवेज बस का टिकट लेते ही यात्री को साढ़े सात लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलता है, जिससे किसी भी प्रकार का हादसा होने पर उन्हें इसका लाभ भी मिलता है।
डिपो में वर्तमान समय में 60 बस मौजूद हैं। इसमें से 40 बस प्रतिदिन संचालित की जाती हैं जबकि अन्य बस लांग रूट पर जाती हैं। इससे डिपो से प्रतिदिन लगभग दो हजार से अधिक यात्री यात्रा भी करते हैं, लेकिन उसके बावजूद भी हजारों यात्रियों की पहली पसंद प्राइवेट वाहन, ई-रिक्शा सहित अन्य वाहनों बने हुए हैं। प्राइवेट वाहन से यात्रियों की सुरक्षा की कोई भी विशेष जिम्मेदारी नहीं होती हैं। वहीं रोडवेज बस से सुरक्षा के साथ टिकट लेते ही बीमा का भी सुविधा मिलने लगती है।
विज्ञापन

वहीं यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा प्रदान करना परिवहन निगम की पूर्ण जिम्मेदारी होती है।
आपात स्थिति में हेल्पलाइन, दुर्घटना के समय तत्काल राहत और शिकायत निवारण प्रणाली भी उपलब्ध है। रोडवेज डिपो पर मौजूद चालक परिचालक ने बताया कि जानकारी के अभाव में यात्री प्राइवेट वाहनों का चुनाव कर लेते हैं जबकि उनमें न तो सुरक्षा की गारंटी होती है और न ही किसी प्रकार का बीमा कवर। कई वाहन ओवरलोडिंग और अवैध संचालन के कारण दुर्घटना की आशंका भी बढ़ाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें