सकारपार। बांसी विधानसभा क्षेत्र के गौरा पचपेड़वा चौराहा पर सोमवार को समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और वरिष्ठ सपा नेता कमाल अहमद खान ने की।
चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और स्थानीय समस्याओं के साथ प्रदेश की नकारात्मक कार्य शैली के बारे में राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा की गई। कमाल अहमद खान ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार की नीतियों से समाज का प्रत्येक वर्ग प्रभावित है। उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। इससे युवाओं और मजदूरों के सामने रोजगार का संकट गहरा गया है। उन्होंने कहा कि किसान, नौजवान, व्यापारी और गरीब सभी समस्याओं का सामना कर रहे हैं।
कार्यक्रम में गोपाल पांडेय, वीरेंद्र, जीत बहादुर, कनिका राम, राम आशीष यादव आदि मौजूद रहे।