फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: क्राॅप कटिंग में औसत से कम हुआ धान उत्पादन

विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। तहसील क्षेत्र के बेलवा में शनिवार को नायब तहसीलदार राघवेंद्र पांडेय की अगुवाई में हुई क्राॅप कटिंग में धान का औसत से कम उत्पाद हुआ। ऐसा समयानुसार बारिश के न होने के चलते हुआ है। शनिवार को नायब तहसीलदार सौरभ तिवारी (लेखपाल) व फसल बीमा कर्मचारी तबारक हुसैन (तहसील कोऑर्डिनेटर) देवेंद्र कुमार (ब्लॉक कोऑर्डिनेटर) के साथ बेलवा गांव के सीवान में निर्धारित गाटे में धान की फसल की क्रॉप कटिंग कराई गई।
विज्ञापन

क्राॅप कटिंग से मिले धान की पैदावार औसत से कम मिली। नायब तहसीलदार राघवेंद्र पांडेय ने बताया कि इस सर्वे रिपोर्ट को सीसीई पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड किया गया है। इसके जरिये पैदावार के नुकसान का आकलन होगा, उसका संबंधित किसान को मुआवजा मिलेगा। उन्होंने बताया कि इटवा तहसील क्षेत्र में इस बार बारिश कम हुई है। इससे तमाम गांव में किसानों की फसल प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें