फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आदेश बेअसर, बीआरसी पर अटैच किए गए चार शिक्षक

Sat, 06 Dec 2025 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बेसिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव के आदेश को भी दरकिनार किया जा रहा है। जिले के विभिन्न बीआरसी पर अटैच शिक्षकों को हटाने के मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद तीन दिसंबर को भनवापुर के बीईओ ने चार और शिक्षकों को बीआरसी पर आकर कार्य करने का निर्देश जारी कर दिया।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने 21 अक्टूबर को संबद्धता हटाने का आदेश जारी किया था। इसके बाद शिक्षा निदेशक बेसिक प्रताप सिंह बघेल ने भी 30 अक्टूबर को जारी पत्र में संबद्धता समाप्त करने का निर्देश दिया था, जबकि बेसिक शिक्षा विभाग में अभी तक कई कर्मचारी, अनुदेशक व शिक्षकों की संबद्धता समाप्त नहीं हो पाई है।
वहीं हाल ही में तीन दिसंबर को भनवापुर बीआरसी से एक पत्र जारी किया गया है। इसमें चार शिक्षकों को भनवापुर बीआरसी पर आकर कार्य करने का निर्देश जारी हुआ है। खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने एक पत्र जारी किया। इसमें लिखा गया था कि पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ भनवापुर, प्राथमिक शिक्षक संघ भनवापुर व राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ भनवापुर के अध्यक्षों के अनुरोध पर व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के पत्रांक दो दिसंबर के अनुपालन में चयन वेतनमान की प्रक्रिया, जो कई दिनों से ऑनलाइन किया जा रहा है।
विज्ञापन

पत्र के माध्यम से चार शिक्षकों का नाम व विद्यालय का भी जिक्र पत्र में किया, जबकि इससे पूर्व अपर मुख्य सचिव ने संबद्धता समाप्त करने का निर्देश जारी किए थे, लेकिन उसके बाद भी शिक्षकों का बीआरसी पर कार्य करने के लिए पत्र जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें